किसी ने सच कहा hey eshwar-3 (tanu thadani) हे ईश्वर -3{ तनु थदानी } लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
किसी ने सच कहा hey eshwar-3 (tanu thadani) हे ईश्वर -3{ तनु थदानी } लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 27 मई 2025

किसी ने सच कहा


किसी  ने  सच  कहा 


कभी हम  शक्ल की हर सिलवटों पे,उलझे जाते हैं ! 
कभी परछाइयों    को   नाप , रस्ता  भूल जाते   हैं !

जिन्होंने बालपन  में  प्यार  से ,जो -जो  रटाया   था ,
सभी  कुछ  याद रखते   हैं ,उन्ही  को भूल जाते  हैं !

हमारे   पास  घर  होता  है ,माँ   होती है ,पापा भी, 
उन्ही के घर के अन्दर  क्यूँ ,अलग इक घर बनाते हैं ! 

किसी ने सच कहा  की दिल में, कब्रिस्तान बनाओ , 
की दफना उसमे गलती अपनों की ,सुख जो पाते हैं !

ग़मों  की  बारिशों  में  है  ये  वादा, तुम  ना भींगोगे, 
तुम्हारे  हाथ   में  जब  तक ,अग़ज़लों  के  छाते  हैं !
------------------------  तनु थदानी