गुरुवार, 21 जून 2012

पापा फिर से आओ ना hey eshwar-3 (tanu thadani) हे ईश्वर -3 { तनु थदानी }



पिता गये तो पता चला कि , ऐसा भी हो सकता है !
हाथ पीठ तक आते सब के ,सिर पे कोई न रखता है !



गोद में पापा की आ लातें ,मारी मुंह पे होंगी तो भी ,
चूमें होंगें पैर , मुझे ये , पैर देख के लगता है !




गाई कभी ना लोरी लेकिन , मीठा जो स्पर्श किया ,
आज तलक उस छुअन को मेरा ,सपना लेकिन जगता है !



बिन तेरे हम बिखरे से हैं , पापा फिर से आओ ना ,
 
मैं तो अब तक भी बच्चा हूँ , हर कोई ही ठगता है ! 

















शनिवार, 2 जून 2012

इस कलयुग में यूँ प्यार हुआ hey eshwar-3 (tanu thadani) हे ईश्वर -3 { तनु थदानी },



जीवन  साँसों  का  चक्र  बना , फिर मकसद  से  ब्यापार  हुआ !
पिछली  पीढ़ी  से आज  तलक , हर इक  के संग हर बार  हुआ !

दिल में  गड्ढें ,सिर में  छुड़ियाँ ,बाहों  में  गंध  है  अजगर  सी ,
घुलती  साँसों  में हया  नग्न , इस  कलयुग  में  यूँ  प्यार  हुआ !

हे  कान्हा ! तुझे  प्रतीक  बना , सब   खेल   खेलते   नाजायज़ ,
मीरा ! तेरा   दीवानापन  ,  असमंजस   से   दो  - चार   हुआ !

तब  हस्ती   गई  हाशिये  पे ,हे ईश्वर ! किया  जो इश्क  तुझे ,
बस  खोया  - खोया  रहता हूँ ,  सब  कहतें   हैं  बेकार   हुआ !

मैं  बेकारी  में  खुश   इतना , सब  लोक-लाज भी  भूल  गया ,
सब  कार्य   करें   लूटने   का  ,  मैं   लुटने  को  तैयार  हुआ !

सब  घूर   रहें  थें  कब -कैसे , मैं  दुख  से  यूँ  कंगाल   हुआ ,
गुम  हुआ  खजाना दुख का ,जब से  ईश्वर  मेरा  यार  हुआ !